मैनपुरी, मार्च 24 -- बिछवां। क्षेत्र के ग्राम अंजनी के समीप सोमवार देर शाम कुरावली से मैनपुरी जा रहा बाइक सवार अज्ञात ट्रैक्टर से टकरा गया। ग्रामीणों ने युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। करहल निवासी अतुल कुमार पुत्र जयवीर सिंह सोमवार शाम कुरावली से मैनपुरी अपनी बाइक से जा रहा था। तभी ग्राम अंजनी के समीप एक ढाबा के समीप एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...