अमरोहा, मार्च 12 -- नौगावां सादात, संवाददाता। अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर गांव मखदूमपुर के पास बुधवार दोपहर कंक्रीट मिक्सर मशीन ले जा रहे ट्रैक्टर के पीछे चल रहे टेंपो की अनियंत्रित होकर उसमें टकराने के बाद सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। भीषण सड़क हादसे में टेंपो और कार में सवार नौ लोग गंभीर घायल हो गए। टेंपो के अगले हिस्से में फंसे चालक को गैस कटर से बोनट काटने के बाद बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर सीएचसी में भर्ती कराया। चालक व अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक ट्रैक्टर कंक्रीट मिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.