गिरडीह, मार्च 3 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग स्थित नारायणपुर मोड़ के पास दो वाहनों के बीच सीधी टक्कर में मारुति सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना में मारुति वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का जुटान हो गया। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि सोमवार दोपहर गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग स्थित नारायणपुर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर व मारुति वैन में सीधी टक्कर हो गई। घटना में मारुति वैन में सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल है। हालांकि घायल की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों का जुटान हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पीरटांड़ पुलिस को दी गई। पीरटांड़ पुलिस ...