हमीरपुर, फरवरी 13 -- हमीरपुर। कुरारा-बेरी रोड में विद्युत पोल लादे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। कुरारा थानाक्षेत्र के देवीगंज निवासी 18 वर्षीय शिवम यादव पुत्र धर्मेन्द्र व बेरी निवासी 20 वर्षीय जेसीबी चालक छोटे पुत्र घसीटा पाल शुक्रवार की शाम बाइक से कुरारा की तरफ आ रहे थे। इधर कुरारा की ओर से विद्युत पोल लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी कुरारा से सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां भी हालत नाजुक देख दोनों को कानपुर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...