उरई, मार्च 30 -- जालौन। चलीसवें की फातिहा में आए युवकों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर किया गया। औरैया जिले के फफूंद निवासी उवैश व तौहीद सोमवार को मोहल्ला काशीनाथ में अपने रिश्तेदार के यहां चालीसवें की फातिहा में शामिल होने के लिए बाइक से आए थे। फातिहा में शामिल होकर वह रोटियां लेने के लिए बाइक से जा रहे थे। जब उनकी बाइक छत्रसाल मैदान के पास पहुंची तभी उनकी बाइक वहां से निकल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...