शाहजहांपुर, मार्च 28 -- मीरानपुर कटरा। हाईवे पर ट्रेक्टर को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। बस चालक को आक्रोशित भीड़ ने पीट दिया। सुबह सीतापुर डिपो की बस बरेली से आ रही थी। मोहल्ला नौगंवा निवासी अंकित ट्रेक्टर में थ्रेशर बांधकर सरसों की खदाई करने खेत पर जा रहा था। बाबा ढाबा के सामने हाईवे पर ट्रेक्टर को सामने से आ रही बस के चालक ने नहीं देखा। बस ट्रेक्टर से टकरा गयी। ट्रेक्टर टक्कर से दो टुकड़े हो गया। बस भी क्षतिग्रस्त हुई। चालक अंकित को भी चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ कर आ गये। घटनास्थल पर भीड़ लग गयी। बस चालक विजय कुमार निवासी सीतापुर की आक्रोशित भीड़ ने पिटाई कर दी। बस चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा। वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बस की सवारियों को दू...