ललितपुर, मई 7 -- ललितपुर। बानपुर रोड स्थित रजवारा बिरारी ग्राम पंचायत के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से एक व्यक्ति नीचे गिर गया। इस बीच वाहन का पहिया उसके ऊपर से गुजरने के चलते ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बानपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम दैलवारा भारौनी निवासी तुलसी राम सहरिया अपने ही गांव के ग्रामीण के ट्रैक्टर पर सवार होकर बुधवार को जिला मुख्यालय किसी काम से आया हुआ था। काम निपटाने के बाद वह बीती रात्रि ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गांव वापस जा रहा था। ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत तेजी थी। ग्राम रजवारा और बिरारी के बीच स्थित नाले के पास ट्रैक्टर पर सवार तुलसीराम अचानक असंतुलित होकर निजी गिर गया। इस बीच चालक जब तक वाहन को संभालता तब तक ट्रैक्टर का पिछला पहिया उस...