प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- दूसरे के खेत की जोताई के दौरान दादा के साथ ट्रैक्टर पर बैठा पांच साल का बच्चा अचानक धक्का लगने से नीचे गिर गया। रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी चीथड़े उड़ गए। मासूम बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अगई मनऊ का पुरवा निवासी मोहनलाल सरोज गांव के गुलाब सिंह का ट्रैक्टर चलाता है। वह शुक्रवार को अपने पांच वर्षीय नाती राजन सरोज पुत्र मनोज कुमार को साथ लेकर ट्रैक्टर चलाने गया था। राजन को ट्रैक्टर पर बैठाकर नागेंद्र तिवारी के खेत की जोताई कर रहा था। इस दौरान अचानक धक्का लगने से मासूम राजन ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जब तक मोहन ट्रैक्टर रोकता तब तक वह पीछे बंधे रोटावेटर की चपेट में आने से उसका शरीर क्षत विक्षत हो चुका था। राजन की दर्दनाक मौ...