अमरोहा, दिसम्बर 18 -- रजबपुर, संवाददाता। हाईवे पर अतरासी और टोल प्लाजा के बीचोबीच गांव जमापुर के पास मंगलवार रात ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर पेशा युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। इसके बाद करीब दो घंटे तक वाहन शव को रौंदते हुए गुजरते रहे, जिससे शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल की, बाद में टुकड़ों में बंटे शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले में लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने वाले चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर मझरा में प्रकाश सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार शाम उनका बेटा राजवीर सिंह गांव के रहने वाले मिथुन के साथ ईंटे भरवाने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने जानकारी की तो पता चला कि मिथुन ईंटें होटल पर खाली कर राजवीर को साथ लेकर ...