कौशाम्बी, जून 4 -- कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा ओवरब्रिज के समीप गुरुवार सुबह ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर मजदूर पहिए के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कोखराज के अमहा गांव का 18 वर्षीय अंकित पटेल पुत्र अनिलेश पटेल स्थानीय ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। गुरुवार की सुबह वह ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादकर कल्यानपुर की ओर जा रहा था। अंकित ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा था। ककोढ़ा ओवरब्रिज के समीप अचानक झटका लगने से वह नीचे गिर गया और ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की गई जान हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। कोखराज पुलिस और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुं...