मोतिहारी, मार्च 24 -- कल्याणपुर,निसं। सिसवा खरार पंचायत वार्ड संख्या 15 निवासी व्यास यादव (40 ) की ट्रैक्टर से गिरने के बाद घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। व्यास यादव ट्रैक्टर का मालिक था। उस समय उसका ट्रैक्टर ग्रामीण चंदन चला रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर पर चढ़ने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से गिर कर घायल हो गया। जिसका इलाज परिजनों को बिना सूचना दिए एक ग्रामीण चिकित्सक से कराया गया। जब स्थिति खराब होने लगी तो परिजनों को सूचना देकर घायल व्यास को सौंप दिया गया। जिसके बाद उसकी मौत घर आने पर हो गई। परिजनों का कहना है कि घर से घटनास्थल की दूरी मात्र तीन सौ मीटर है। यदि समय पर सूचना मिलता तो उसे बेहतर इलाज के लिये बाहर ले जाते। लेकिन ग्रामीण चिकित्सक के इलाज से व्यास यादव की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में चीख पुकार मचा था। मृतक की प...