ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत
गंगापार, मई 30 -- बिलासपुर के किशोर की ट्रैक्टर से गिरकर चक्के से दबकर मौत हो गई। पिता ने सोरांव थाने में तहरीर देकर घटना को इत्तेफाकिया बताते हुए नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर टोकरी मस्तुरी निवासी तारा बंजारे डिलिक्स ब्रिक्स फील्ड सेमरा थाना सराय इनायत में ईंट भट्ठे पर काम करता है। उनका पुत्र 17 वर्षीय विकास बंजारे शुक्रवार को ट्रैक्टर से घूमने की नीयत से कहीं जा रहा था। सोरांव के राजापुर मल्हुआ मोड़ पर फिसलकर नीचे गिरा और ट्रैक्टर से नीचे आ गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने थाने पर लिखित रूप से दिया कि दुर्घटना में किसी की गलती नहीं थी और उन्हें कोई कार्रवाई नहीं चाहिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.