रुडकी, दिसम्बर 22 -- खेत में ट्रैक्टर चला रहे किसान पर सोमवार सुबह गुलदार ने हमला कर दिया। किसान ट्रैक्टर पर सवार था। इसके चलते किसान की जान बच गई लेकिन गुलदार के पंजे लगने से वह घायल हो गया। किसान का सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया। कलियर थाना क्षेत्र के रांघड़वाला गांव निवासी किसान सन्नी सोमवार सुबह ट्रैक्टर से खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बराबर के एक खेत से गुलदार निकलकर आया। इससे पहले किसान कुछ समझ पाता, गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में किसान गुलदार की चपेट में नहीं आया लेकिन उसकी गर्दन पर गुलदार के पंजे लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.