बांदा, मार्च 16 -- बांदा। संवाददाता । तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मटौंध थाना क्षेत्र के अचारन थोक निवासी 65वर्षीय चिरौची लाल पुत्र जबरा माली गिरी का काम करता था। वह रविवार की शाम बाइक से खड्डी गांव जा रहा था। तभी चमरहा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह बाइक से गिर कर ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भतीजे विजय ने बताया कि चिरौजीलाल माली का काम करता था। वह आविवाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.