हरदोई, मार्च 13 -- अतरौली। थाना क्षेत्र के जनिगांव तिराहे पर ट्रैक्टर-टैंकर से कुचलकर पांच वर्षीय बालक की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हरिपालपुर पट्टी निवासी भैयालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उनका पुत्र कृष्णा राठौर (5) बनियान खरीदने के लिए घर से बाहर गया था। आरोप है कि गांव के ही अफजल (14), अनीस और समीम ने उसे ट्रैक्टर की स्टेरिंग सीट पर बैठा लिया और जनिगांव तिराहे के पास उसे नीचे गिराकर ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर-टैंकर बरामद कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...