मोतिहारी, जून 24 -- छौड़ादानो। महुआवा थाना क्षेत्र के कोरैया गांव के पश्चिमी टोला में बुधवार दोपहर बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने सात वर्षीय बालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक सात वर्षीय बुलेट कुमार लालू प्रसाद का पुत्र था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। ट्रैक्टर कोरैया गांव के ही एक व्यक्ति की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- मटियारी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय मासूम कुचला, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...