फतेहपुर, मई 2 -- बिंदकी। ट्रैक्टर की ट्राली में भूसा भरे झाल ले जाते समय एक व्यक्ति ट्रैक्टर की पहिए के नीचे आ गया जिसके चलते उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में शुक्रवार की रात को ट्रैक्टर से कुचलकर 40 वर्षीय सरजुन राजपूत पुत्र मिश्रीलाल निवासी फिरोजपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा मौके पर भीड़ लग गई। शनिवार की सुबह तक दुर्घटना स्थल पर भीड़ लगी रही। मृतक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस भी मौजूद थी। बताया जाता है कि मृतक सरजुन एक ट्रैक्टर ट्राली में भूसा लदवा कर अपने घर लेकर जा रहा था। वह गांव के अंदर खरंजे में पैदल चल रहा था। तभी गांव के अंदर अर्जुन के घर के पास मोड में ट्रैक्टर की टक्कर से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.