गोंडा, अप्रैल 6 -- नवाबगंज (गोंडा),संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थानाक्षेत्र के तुलसीपुर माझा के पूरे अर्जुन गांव में रविवार देर शाम ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात मृतक के भाई उमेश यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर रात भर दबिश देती रहीं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी विनीत जायसवाल ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए चार पुलिस टीमों के साथ-साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को भी तैनात किया है। घटना के अनुसार तुलसीपुर माझा गांव में रविवार सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें चोटिल कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.