लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव सिसौरा नासिर में ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने मृतक के भाई पर भी हमला किया। लेकिन कुछ लोगों के मौके पर आ जाने से उसकी जान बच गई। मृतक के भाई ने पुलिस ने हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव सिसौरा नासिर में रहने वाले हुसैन खान ने बताया कि 30 अक्टूबर की दोपहर उनके भाई शकील और सगीर खेत पर बीज की बुवाई करने गए थे। खेत में बीज बोने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। तभी गांव के पास कब्रिस्तान के सामने उनके विपक्षी हसीब और सलमान आ गए। आरोपियों ने अपने स्वराज ट्रैक्टर से दोनों भाइयों को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि टक्कर लगने के बाद शकील उठ पाता, इससे पहले ही उसको आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.