गाजीपुर, मार्च 23 -- मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा दयालपुर के पास सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार 40 वर्षीय प्रभु बिन्द निवासी हुसैनपुर थाना शादियाबाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साएं लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस लोगों को समझा रही है। जानकारी के अनुसार प्रभु बिन्द शादियाबाद बाजार से अपने घर लौट रहे थे। कस्बा दयालपुर के पास विपरित दिशा से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर से धक्का लग गया। जिस कारण प्रभु गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया उनका सिर कुचलते हुए निकल गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे स्वजन और गांव वालों ने शादियाबाद बहरियाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को थाने ले गई और जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। प्रभु...