औरंगाबाद, जून 13 -- । जम्होर थाना क्षेत्र के बरौली बीघा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पहचान शंभू कुमार के पुत्र सुबोध कुमार के रूप में हुई थी। मृतक के पिता के बयान पर कुरमाईन गांव निवासी ट्रैक्टर चालक जयराम कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष नीतिन कुमार ने बताया कि गुरुवार को डिहरा सोन नदी से बालू लादकर आ रहा ट्रैक्टर बरौली बीघा पहुंचा, जहां सड़क किनारे खेल रहे मासूम को चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत, सड़क जाम सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने चालक की पिटाई कर दी, जि...