ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, रंजिश में हत्या का आरोप
एटा, मई 25 -- ननिहाल में आए मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। घरवालों ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। कस्बा निधौली कलां निवासी गौरव (03) पुत्र शैलेश कुमार घरवालों के साथ ननिहाल कोतवाली देहात के गांव अथईया में दो दिन पहले आया था। ननिहाल में अखंड रामायण पाठ हो रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मासूम घर के बाहर खेल रहा था। वहीं दूसरी तरफ ट्रैक्टर चालक पीछे कर रहा था। इसी दौरान मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और पहिया चढ़ने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मामा मनोज ने बताया कि गांव के ही लोगों से रंजिश चली आ रही है। ट्रैक्टर पीछे करते समय उसे आवाज भी लगाई थी उसके बाद भी चालक ने ट्रैक्टर को नहीं रोका। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.