मुरादाबाद, मार्च 24 -- ढकिया कमालपुरी रोड पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। उसके मौके पर भी मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया तो ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर ही लाश रखकर हंगामा शुरू कर दिया। लगभग 2 घंटे तक जाम लग रहा। पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने 2 घंटे बाद जाम खोल दिया और सबको तहसील मुख्यालय लाया गया है। कोतवाली क्षेत्र के बोवद वाला मजरा निवासी सुमित कुमार 25 पुत्र महेंद्र सिंह मंगलवार रात लगभग 8:00 बजे फैक्ट्री से घर वापस लौट रहा था। उसकी बाइक ढकिया कमालपुरी रोड पर ग्राम बोवद वाला के निकट पहुंची, तो भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार ...