जमुई, अप्रैल 7 -- जमुई, निज संवाददाता सदर प्रखंड क्षेत्र के मंझवे गांव में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने सड़क क्रॉस कर रही मो. अफसर आलम की 05 वर्षीय पुत्री सालेहा खातून को कुचल दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मासूम की मौत हो गई जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मृतका बच्ची के शव को बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जाम की वजह से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण व परिजन ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और वरीय पदाधिकारीयों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग को लेकर घंटों अड़े रहे। आक्रोशित ग्रामीण अवैध बालू के विरुद्ध सख्ती बरतने, आरोपित ट्रैक्टर चालक को पकड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे। बाद में घटनास्थल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.