ट्रैक्टर से कुचलकर तीन की हत्या से जबरदस्त आक्रोश, बुलडोजर ऐक्शन के लिए लगाया जाम
बिजनौर, अक्टूबर 8 -- यूपी के बिजनौर में ट्रैक्टर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या पर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतकों के परिजन और ग्रामीणों ने दत्तियाना-चांदपुर मार्ग पर जमालुद्दीनपुर खेड़ा के पास कई बार जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसपी केके बिश्नोई मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद जाम खोला गया। दोपहर बाद डीआईजी मुनिराज जी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतकों के परिजनों से वार्ता कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में दो अलग-अलग तहरीर पर नौ लोगों समेत आरोपी ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार की देर रात हुई वारदात के बाद गुरुवार सुबह मृतकों के परिजन औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.