प्रयागराज, फरवरी 16 -- घर से दावत में जा रहे नौवीं के एक छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में बाइक पर मौजूद उसका साथी घायल है। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हादसा रविवार शाम खीरी थानाक्षेत्र में हुआ। खीरी के बहरइचा निवासी सूर्य प्रताप सिंह मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके तीन बेटों में बड़ा 20 वर्षीय विपिन सिंह पढ़ाई कर रहा था। रविवार शाम वह महुली ढखरा निवासी अपने दोस्त पवन सिंह पुत्र छविराज सिंह के साथ घर से पटेहरा गांव दावत में जा रहा था। लगभग साढ़े छह बजे चांद खमरिया गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से पवन तो छिटककर दूर चला गया लेकिन विपिन सड़क पर ही गिरा और ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विपिन और पवन के साथ दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.