फिरोजाबाद, मार्च 20 -- गोबर के उपलो के ऊपर से ट्रैक्टर निकल जाने को लेकर टूंडला क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। त्रिलोकपुर में फायरिंग की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम टूंडला पुलिस पहुंची। पुलिस ने पाया कि गांव के धर्मवीर जाटव पक्ष के उपले सड़क किनारे रखे हुए थे। इसी दौरान गांव के ओम प्रकाश जाटव का ट्रैक्टर आलू लेकर निकला और ट्रैक्टर से उपले क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बात से कुपित होकर धर्मवीर की पत्नी नीरज देवी ने विरोध किया। शाम को धर्मवीर पक्ष जयप्रकाश के यहां उपले क्षतिग्रस्त होने की शिकायत लेकर पहुंचा।आरोप है कि ओमप्रकाश पक्ष ने पहले गाली गलौज की और जब दूसरे ...