ट्रैक्टर से अफसरों ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया भ्रमण
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- निघासन, संवाददाता। कई दिनों से हो रही बरसात के साथ ही बनबसा बैराज से छोडे़ गए पानी ने शारदा नदी के पास बसे गांवों के बाशिंदों की चिंता बढा़ दी है। इलाके के पंद्रह से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। सड़कों और रास्तों पर बाढ़ के पानी की धार चलने लगने से कई गांवों का आवागमन बंद हो गया है। तहसील प्रशासन ने इन इलाकों में राजस्वकर्मियों की टीमें लगाई हैं। शारदा नदी के बढे़ जलस्तर से इलाके के पुरैना, कामता पुरवा, लालबोझी, मदनापुर, दौलतापुर, सुरजी पुरवा, सेमरा पुरवा और गदियाना आदि गांवों में पानी भर गया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बाढ़ग्रस्त पुरैना गांव पहुंचे अफसरों ने लिया हाल, बांटे लंच पैकेट लुधौरी से पुरैना जाने वाली सड़क पर चार फुट गहरा पानी भर जाने से आवागमन बंद हो गया है। आवागमन के लिये प्रशासन ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.