बिजनौर, मई 4 -- नजीबाबाद। हरिद्वार मार्ग पर वालिया होटल के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को अस्पताल ले जाया गया रास्ते में पिता की मौत हो गई। मंडावली क्षेत्र के ग्राम भागूवाला में वालिया होटल के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि बाबू पुत्र बल्ले निवासी श्यामिवाला अपने पुत्र भूरा के साथ बाइक पर सवार होकर भागूवाला की ओर जा रहे थे। भागू वाला की ओर से एक ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी जिसकी बाइक के साथ आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में युवक घायल दुर्घटना में दोनो पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर...