बक्सर, फरवरी 6 -- पेज तीन के लिए ---- नावानगर। एनएच 120 पर बासुदेवा थाना क्षेत्र के बिंदटोली गांव के पास ट्रैक्टर व कार के बीच आमने -सामने हुई टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी कार चालक नाजिम, करोलबाग दिल्ली व अन्य दो लोगों का नावानगर सीएचसी में भर्ती करा इलाज कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार लोग दिल्ली से भोजपुर जिले के हसनपुरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान बिंदटोली गांव के पास नावानगर की ओर से आ रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यही रहा कि कार में सवार सभी तीनों लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि कार चालक को गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य दो लोगों को हल्की चोट लगी है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। सड़क दुर्घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.