औरैया, मई 1 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के गोहानी खुर्द गांव में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध की मौत के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार यमुना घाट पर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। गुरुवार सुबह हुई घटना में गांव निवासी लज्जाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बताया गया कि अरविंद सविता ने लज्जाराम के मकान के पास एक प्लॉट खरीदा था, जहां खूंटा गाड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- 3 इंच भूमि के लिए धक्का मुक्की, गिरने से वृद्ध की मौत गुरुवार को ट्रैक्टर निकालते समय टूटे खूंटे को लेकर दोनों में फिर कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान अरविंद ने लज्जाराम को धक्का ...