प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के भाव चौराहा गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार दुबे ने न्यायालय में वाद दायर किया। 21 नवंबर 2025 की शाम करीब छह बजे विपक्षी उसके गेहूं के खेत से ट्रैक्टर ले जा रहे थे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे वह और उसके भाई नितिन दुबे गंभीर घायल हो गए। मामले में पुलिस को नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दिनेश कुमार दुबे, सीमा दुबे, देव दुबे, लक्ष्मी दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...