मेरठ, जुलाई 22 -- भारत-अमेरिका ट्रेड डील, एमएसपी गारंटी कानून, गन्ना रेट 500 रुपये कुंतल करने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। इस क्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में ट्रैक्टरों-ट्रालियों से पहुंचे किसानों ने कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने अपने हाथों में चरी (ज्वार) लेकर कमिश्नरी से पैदल मार्च निकाला। इसके बाद वह ट्रैक्टर और ट्रालियों के साथ कलक्ट्रेट में घुस गए। पुलिस ने गेट पर ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश भी की लेकिन किसान नहीं माने। किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना चालू कर दिया। धरने पर पहुंचे एडीएम सिटी से किसानों ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी से मीटिंग नहीं कराओगे तब तक धरना खत्म नहीं होगा। इसके ब...