बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- ट्रैक्टर में लगी आग, धू धूकर जल गया फोटो चेवाड़ा01- बेगुंचा बधार में धू धूकर जलता ट्रैक्टर। चेवाड़ा, निज संवाददाता । प्रखंड की लहना पंचायत के बेगुंचा बधार में कुट्टी(धान की नेबारी) काटने के दौरान अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी भड़ गयी कि आसपास के लोग आग पर काबू पाने में नाकाम हो गये। बाद में दमकलकर्मियों को सूचना दी गयी। लेकिन, जबतक दमकल टीम आती, तबतक टैक्टर पूरी तरह से जल गया। घटना में दस लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। बताया जाता है कि बहछा गांव निवासी प्रसिद्ध महतो गांव-गांव जाकर ट्रैक्टर की मदद से कुट्टी काटने का काम करते थे। यह भी पढ़ें- गेहूं के खेत में अचानक आग लगी सोमवार को बेगुंचा गांव के बधार में कई किसानों कुट्टी काट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर में आग लग गयी। पीड़ित ...