धनबाद, मई 21 -- तिसरा थाना क्षेत्र के मुकुंदा में मंगलवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी। आरोपियों ने घर पर पत्थरबाजी भी की। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के वक्त पीड़ित अजय कुमार सिंह धनबाद से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें आग लगने की सूचना मिली। वह पहुंचे तो ट्रैक्टर के तीन टायर जल चुके थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित को करीब 60 से 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। अजय कुमार सिंह ने आशंका जताई कि आरोपी उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे। यह भी पढ़ें- समाजसेवी के घर से ट्रैक्टर की हुई चोरी घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। तिसरा थाना प्रभारी सुनील पांड...