कौशाम्बी, जून 8 -- कोखराज थाना क्षेत्र के नोडिया गांव निवासी जितेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र उदय सिंह व यीशु पांडेय उम्र 21 वर्ष पुत्र संगम पांडेय के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर नोडिया को वापस आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार दोनों युवक नोडिया रोड में स्थित तलरी के पास पहुंचे तभी नोडिया की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक ट्रैक्टर में फस कर गड्ढे में जा गिरी, जिससे बाइक सवार दोनों को चोटें आई हैं दुर्घटना देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुँची डायल 112 व एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...