ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोग घायल,दो रेफर
गुमला, मई 30 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के खेतली-रतासीली गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर और बाईक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सरना टोली डुमरी निवासी जगमोहन लोहरा (50वर्ष), उनकी पत्नी गौरी देवी (45वर्ष) और पुत्र श्रवण लोहरा (16वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार तीनों तिलहैटोली गांव में आयोजित एक शादी समारोह से बाईक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जगमोहन लोहरा का बायां हाथ टूट गया और ठुड्डी में गंभीर चोट लगी। गौरी देवी के सिर के पिछले हिस्से,मुंह और बायीं जांघ में अंदरूनी चोटें आईं,जबकि श्रवण लोहरा को हाथ-पैर में हल्की चोट लगी।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.