मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- मुजफ्फरनगर मंसूरपुर थाना क्षेत्र में बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। वही हादसे से ट्रैक्टर सड़क किनारे प्लॉट में पलट गया, जिसके नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया।खालापार थाना क्षेत्र के सुजडू निवासी सुहैल ट्रैक्टर लेकर मेरठ रोड से एटूजेड की तरफ जा रहा था। संधावली से एटूजेड पर स्थित राना पब्लिक स्कूल के सामने उसके ट्रैक्टर की भिड़ंत सामने से आ रही बाइक से हो गई। भिड़ंत होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे प्लॉट में पलट गया, जिसके नीचे दबने से सुहैल की मौत हो गयी। जबकि बाइक पर सवार नितिन व विपिन निवासीगण लोहडा मोहम्मद माफी थाना रतनपुरी गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.