भागलपुर, फरवरी 10 -- सन्हौला-घोघा एसएच 84 पर सखुआ चौक के पास एक बार फिर सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें बाइक और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक चालक घनश्यामचक हरिजन टोला निवासी पिंटू दास का पुत्र बॉबी कुमार (24) गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे भागलपुर रेफर किया गया। सन्हौला पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.