उन्नाव, फरवरी 12 -- सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर जाम जैसे हालात बन गए। टेंट का सामान लादे ट्रेक्टर पलटा तो छह किलोमीटर तक वाहन रेंगते नजर आए। थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे और यातायात बहाल कराया। उन्होंने भारी वाहनों को पुरवा की तरफ डायवर्ट कर यातायात सुचारू कराया। असल में खस्ताहाल लखनऊ-कानपुर हाईवे की मरम्मत के लिए 92 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। संस्था को दो लेन डामरीकरण का कार्य करना है। एक वर्ष पूरा होने के बाद हाईवे पर दूसरी लेन की डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। छह फरवरी से अधूरी पड़ी सड़क को मुर्तजानगर नहर से डामरीकरण की दूसरी परत डालने का काम शुरू हुआ था। गुरुवार को डामरीकरण का कार्य संस्था ने शहर के इब्राहिम बाग स्थित नवीन मंडी के हाइवे पर शुरू किया। सुबह दस बजे काम शुरू हुआ कि लखनऊ से कानपुर की तरफ जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया। इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.