कटिहार, अप्रैल 4 -- आजमनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरियाल पंचायत के अलिहारपुर गांव में बहियार से घर आते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने के कारण सड़क किनारे तालाब में ट्रैक्टर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठा अर्जुन मंडल (14) पिता गोवर्धन मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गुरुवार की रात सात बजे की घटना है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की लाश तालाब से निकाला जा सका। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जहां पर ट्रैक्टर हादसा ग्रस्त हुआ। वहां पर सड़क की चौड़ाई काफी कम है। ट्रैक्टर संभाल नहीं पाया और अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। घटना की सूचना मिलने के साथ ही आजमनगर पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मा...