लखीमपुरखीरी, जून 14 -- शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के इंदरनगर गांव के पंद्रह वर्षीय हरप्रीत सिंह की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि यह ट्रैक्टर सीधी रोड की बजाय खखरौला एसएसबी कैंप के पीछे से बंधे पर होकर नेपाल से आ रहा था। किसी वजह से बेकाबू होकर ट्रैक्टर पलट गया। इसमें इसे चला रहे हरप्रीत की मौत हो गई। यह सोनालीका ट्रैक्टर संदिग्ध पाया गया है। इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नेपाल से आने की तसदीक की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा को बचाने में ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा, मौके पर मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...