ट्रैक्टर पलटने से चालक गंभीर
गोड्डा, मई 2 -- महागामा, प्रतिनिधि। महागामा थाना क्षेत्र के सिमरा कित्ता पंचायत अंतर्गत रन बहियार नहर रोड स्थित स्कूल के समीप बीते गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर सेंटरिंग का लकड़ी लोड कर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति के कारण वाहन असंतुलित होकर लगभग 10 फीट गहरे खेत किनारे जा गिरा और दो बार पलटी खा गया। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के इंजन के नीचे से बाहर निकाला गया।
चालक की स्थिति घायल चालक को तत्काल पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.