बांदा, मई 3 -- अतर्रा। ट्रैक्टर आनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के तेरा ब के शिवलाल पुरवा निवासी लाला राम खुद का ट्रैक्टर चलाता था। वह लकड़ी लेकर जा रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और खाई में गिर कर पलट गया। चालक लालाराम की दब कर मौत हो गई। बगल में बैठा अशोक कुमार निषाद पुत्र बब्बू निवासी महेवा, जनपद कौशांबी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...