मधुबनी, मार्च 27 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महथौर गांव में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर पलट गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई, वहीं ट्रैक्टर पर बैठे एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान महथौर खुर्द के वार्ड नं 2 निवासी महेश्वर यादव के 18 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश यादव के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार रामप्रवेश किसी काम से ट्रैक्टर लेकर घर से निकला था। वह भुतही बलान नदी के दायां तटबंध पर जा रहा था। इसी क्रम में जब तटबंध के ऊंचे वाले भाग पर ट्रैक्टर चढ़ा रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गई। वह इसमें दब गया और मौके पर हीं उसकी मौत हो गई। सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना की सूचना के बाद आस पड़ोस के लोग और उसके परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को अपने साथ ले गया । ज़ख्मी युव...