मधेपुरा, मई 29 -- आलमनगर, एक संवाददाता आलमनगर- सोनवर्षा आरडब्लूडी सड़क पर डीम्हा बासा के ट्रैक्टर पलटने चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। दुर्घटना शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे हुई।

दुर्घटना का कारण बताया गया कि नगर पंचायत के वार्ड 13 निवासी स्व. महेंद्र मंडल का पुत्र कमलेश्वरी मंडल (42) ट्रैक्टर चलाकर सोनवर्षा की ओर से आलमनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट कर करीब 25 फीट गड्ढे में गिर पड़ा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक कमलेश्वरी मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कमलेश्वरी मंडल की खबर मिलते ही माता सागर देवी और पत्नी पूनम देवी बदहवास हो गयी। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए हैं। बताया गया कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत क...