खगडि़या, मार्च 28 -- महेशखूंट। एक प्रतीनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत गौछारी गांव में ट्रैक्टर पलटने से घायल किसान की शुक्रवार को बेगूसराय में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी गांव निवासी 50 वर्षीय मनोज चौरसिया बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम बहियार से घर आने के दौरान गांव के पास ही ट्रैक्टर पलटने से किसान मनोज चौरसिया व उसके 15 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार घायल हो गए। मनोज्ञ चौरसिया की गंभीर हालत देख परिजनों द्वारा आनन फानन में बेगूसराय जिले के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। वही घायल पुत्र प्रीतम का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मौत की सूचना पर महेशखूंट पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल भेज दिया। घट...