पाकुड़, अप्रैल 8 -- ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के पचुवाड़ा गांव के टाटी टोला में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर के नीचे दबने से बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पचुवाड़ा टाटी टोला निवासी चुड़का मुर्मू के पुत्र तारेश मुर्मू (15 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। ​मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे तारेश मुर्मू ट्रैक्टर पर बैठकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही तारेश सीधे इंजन के नीचे दब गया। इंजन का भारी हिस्सा उसकी छाती पर गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर...