आरा, अप्रैल 23 -- खवासपुर थाना क्षेत्र के गौरा के डेरा गांव में गुरुवार की दोपहर हादसा बालू लेने जाने के दौरान चालक की लापरवाही के कारण पलटा ट्रैक्टर शादी की खुशियां मातम में बदली, छात्र के घर में मचा कोहराम बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के खवासपुर थाना क्षेत्र में गौरा के डेरा गांव के समीप भागड़ नदी के किनारे गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर पलटने से इंटर के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृत छात्र की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी श्रीराम चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र अंश कुमार चौधरी के रूप में की गयी है। वह दिल्ली में रहकर इंटर की पढ़ाई करता था और परिवार के साथ रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गौरा के डेरा गांव आया था। घायलों में यूपी के डोकटी थाना क्षेत्र के सूर्यभ...