मिर्जापुर, जून 12 -- हलिया (मिर्जापुर) l स्थानीय थाना क्षेत्र के मतवार गांव में बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर पर बैठ कर जाते समय अचानक सड़क पर गिरने से युवक घायल हो गया l सूचना पर पहुंचे परिजन आनन- फानन में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए l जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l मतवार गांव निवासी लवलेश गिरी का बेटा 22 वर्षीय शुभम गिरी घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर पर बैठ गया l इसी दौरान शुभम का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रैक्टर से निचे गिर गया l जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई l दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई l इसी बीच मौका पा कर चालक ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग निकला l सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पर...